Hindi

अर्थ एक गैर सरकारी संस्था हैं]  इसकी स्थापना 1997 में स्वास्थ्य विषय से जुड़े विशेषज्ञों ने राजस्थान के उदयपुर जिले में की थी। संस्था का मुरव्य उद्देश्य महिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़े भारतीय समुदाय की स्थिति में सुधार लाना है। उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये संस्था स्वास्थ्य सेवाओं] प्रशिक्षण व शोध के माघ्यम से कार्य कर रही है। अर्थ एक तकनीकी सहयोग संस्था के रूप में सरकार के साथ काम करती है] जिसका तात्पर्य सरकारी संस्थाओं को सेवा देने की दृष्टि से मजबूत बनाना है] ना कि उनकी जगह लेना है।

अर्थ उदयपुर व राजसमन्द जिलों के कुछ भागों में क्षेत्रीय कार्यक्रम चलाती है] व समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जानकारी की पहुँच बढ़ाने का प्रयास कर रही है। समुदाय को अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों की बेहतर जानकारी हो सके व वे अपने स्वास्थ्य सुधारने की दिशा में सक्षम हो सकें] इसलिए हमने समुदाय में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा देने का कार्य शुरू किया। स्वास्थ्य एवं व्यवहार के मघ्य सम्बन्ध के महत्व को समझते हुए] अर्थ संस्था समुदाय के स्वास्थ्य सम्बन्धी व्यवहार को प्रभावित करने वाली मान्यताओं] धारणाओं व मूल्यों को समझने पर जोर देती है। समुदायों के साथ जुड़ी सामाजिक] आर्थिक तथा लिंग सम्बन्धी समस्याओं को समझने तथा उनका समाधान निकालने के लिए अर्थ संस्था नये विचारों के साथ प्रयोग व काम करने के साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की नीतियों व कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिये प्रयासरत है।

अर्थ का सेवा क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर जिले का ग्रामीण क्षेत्र है जहाँ गरीबी] अशिक्षा] रूढ़ीवादिता] पुरूष प्रधानता समाज की प्रमुख समस्या है। क्षेत्र की आदिवासी बहुल जनसंरव्या] उच्च प्रजनन दर एवं मातृ मृत्यु की तुलना में यहाँ स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम है।

साक्ष्य आधारित प्रसव के माध्यम से राजस्थान की स्वास्थ्य संस्थाओं में होने वाले प्रसवों को सुरक्षित बनाने के लिए अर्थ] राज्य सरकार तथा यूएनफपीए के साथ मिलकर ^पारिजात कार्यक्रम^ चला रही है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रसव के पूर्व] दौरान व बाद में] माँ और शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। शोध के अनुसार जन्म के बाद से लेकर एक माह तक की आयु के शिशुओं में मृत्यु की दर सबसे अधिक है। अतः इसे कम करने के लिए अर्थ दक्षिणी राजस्थान क्षेत्र में ^नवजीवन कार्यक्रम^ हस्तक्षेप आधारित शोध के रूप में संचालित कर रही है। इसके साथ ही जन्म से लेकर 2 वर्ष की आयु तक के बच्चों के स्वास्थ्य] पोषण तथा मानसिक विकास को बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित ^किलकारी^ कार्यक्रम संचालित कर रही है।

उद्देश्य

शोध और प्रशिक्षण के माध्यम से समुदायों को उनकी क्षमता और आवश्यकता के अनुसार] स्वास्थ्य देखभाल करने व सेवाओं तक पहुँचने में सहयोग करना। अर्थ अपने तीन प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से इसे प्राप्त करती है%

1- नवजात एवं शिशु स्वास्थ्यः प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के जरिये नवजात एवं शिशु मृत्युओं को कम करना।

2- प्रजनन व यौन स्वास्थ्यः प्रजनन स्वास्थ्य में बेहतरी एवं अनचाहे गर्भ की स्थितियों को कम करने के लिए महिला हित केन्द्रित तरीकों से काम करना।

3- स्वास्थ्य प्रणाली और नीतिः प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में मानव व आर्थिक संसाधनों की वृद्धि व नीतियों में समता] अधिकार व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पैरवी करना।

Test